ऑपरेशन निश्चय- नशे के सौदागरों पर महासमुंद पुलिस का कड़ा प्रहार।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु प्राप्त निर्देश पर कार्यवाही करते हुए थाना बसना के एनडीपीएस एक्ट के मामले में जिला कालाहांडी (उड़ीसा) में गांजा सप्लायर अजेश नायक और फिलिप नायक, जिनके द्वारा को व्यावसायिक मात्रा में गांजा उपलब्ध कराया जाना पाये जाने की पुख्ता तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दिनांक 04.11.2026 को उड़ीसा के दोनों मुख्य गांजा सप्लायरों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इस प्रकार से है कि दिनांक 01.08.2025 को रात्रि 21:00 बजे थाना बसना पुलिस टीम थाना के सामने मौजूद थी, तभी उड़ीसा पदमपुर की ओर से आ रही कार (क्रमांक HR 47 D 6022) के चालक एवं उसमें सवार आरोपीगण पुलिस की उपस्थिति व नाकाबंदी से डरकर वाहन को तेज गति से बिलाईगढ़ रोड की ओर भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर पीछा करने पर आरोपीगण जगदीशपुर रोड स्थित खेमड़ा तालाब के पास बसना में गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष उक्त कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट में रखी तीन प्लास्टिक बोरियों से कुल 46.600 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिस पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 300/2025 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपीगण पुलिस की नाकाबंदी से डरकर गांजा लोड गाड़ी छोड़कर भाग गए थे, उसके बाद भी जिला महासमुंद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु उच्च स्तरीय तकनीकी विवेचना प्रारंभ की। पुलिस ने जप्त वाहन के स्वामित्व, टोल के फास्टैग विवरण, मोबाइल टावर लोकेशन, सीएएफ और सीडीआर का सूक्ष्म तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मध्य प्रदेश के अंतर्राज्यीय तस्कर अंकित पाल, आकाश कुशवाहा और पुष्पराज सिंह तोमर उड़ीसा से गांजा खरीदकर मध्य प्रदेश ले जा रहे थे और पुलिस द्वारा पीछा करने पर बसना में गाड़ी छोड़कर नागपुर भाग गए थे। पुलिस ने गाड़ी छोड़कर भागे इन तीनों अज्ञात अंतर्राज्यीय तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान पेश किया।
इसके पश्चात भी पुलिस ने तस्करी की जड़ तक पहुंचने के लिए तकनीकी विवेचना जारी रखी। सीडीआर मीटिंग प्वाइंट और कॉल विवरण के विश्लेषण से पुष्टि हुई कि दिनांक 31.07.2025 को ग्राम मार्डिंग, जिला कालाहांडी (उड़ीसा) में सप्लायर अजेश नायक और फिलिप नायक ने उक्त तस्करों को व्यावसायिक मात्रा में गांजा उपलब्ध कराया था। पुख्ता तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दिनांक 04.11.2026 को उड़ीसा के दोनों मुख्य गांजा सप्लायरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकार महासमुंद पुलिस ने गाड़ी छोड़कर भागे अज्ञात अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों से लेकर गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायरों तक को गिरफ्तार कर धारा 20(ख)(ii)(c), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत पूरे अंतर्राज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।
*गिरफ्तार गांजा सप्लायर आरोपीगण-*
(दिनांक 04.11.2026 को गिरफ्तार)-
01- अजेश नायक पिता नबीशा नायक (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम मार्डिंग, पोस्ट उरलादानी, थाना एम. रामपुर, जिला कालाहांडी (उड़ीसा)।
02- फिलिप नायक पिता नबीशा नायक (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम मार्डिंग, पोस्ट उरलादानी, थाना एम. रामपुर, जिला कालाहांडी (उड़ीसा)।
*पूर्व में गिरफ्तार आरोपीगण-*
(गांजा परिवहनकर्ता)-
01- आकाश कुशवाहा पिता प्रहलाद कुशवाहा (उम्र 26 वर्ष), निवासी एचआईपी रोड खानूगांव, थाना कोहेफिजा, जिला भोपाल (म.प्र.)।
02- अंकित पाल उर्फ बाबा पाल पिता लक्ष्मण पाल (उम्र 26 वर्ष), निवासी 114 हनुमान मंदिर के पास खानूगांव, थाना कोहेफिजा, जिला भोपाल (म.प्र.)।
03- पुष्पराज सिंह तोमर पिता शेरसिंह तोमर (उम्र 32 वर्ष), निवासी सलामतपुर, थाना सलामतपुर, जिला रायसेन (म.प्र.)।
*जप्त संपत्ति-*
01- 46.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 9,20,000 रुपये)।
02- एक कार (कीमती 9,00,000 रुपये)।
*कुल जप्त मशरूका- 18 लाख 20 हजार रुपये।*
Author: भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा










