गांजा तस्करी के मामले में करीब ढाई साल से फरार, तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

गांजा तस्करी के मामले में करीब ढाई साल से फरार, तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मामला वर्ष 2024 में दिनांक 07.06.2024 को थाना कोमाखान पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग स्वीफ्ट कार क्रमांक एम.पी. 19 सी.सी 7340 एवं एक बिना नंबर स्वीफ्ट डिजायर कार में दो ब्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्परता पूर्वक वाहन आने के मार्ग में नाकाबंदी की गई थी।
सूचना के मुताबिक सामने से आ रही तेज रफ्तार उक्त वाहनो को पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया किन्तु उक्त वाहन के चालको अपनी वाहनों को धीमा व रोकने के बजाय और तेज गति से भागने लगे उक्त वाहनों को पुलिस टीम द्वारा फिल्मी अंदाज में दौड़ाया गया, आरोपियों द्वारा अपने वाहन को तेज गति के कारण कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर खेत में उतर गया और वाहन पेड़ से टकरा गया था। पुलिस की टीम जब उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहनों तक पहुंची तो दोनो वाहनों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। वाहन की तलाशी लेने पर 02 बोरियों में मादक पदार्थ गांजा 100 किग्रा. कीमती 15,00000 रूपये का बरामद कर अपराध क्रमांक 73/24 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया गया था।
फरार आरोपीयों का लगातार पता तलाश की जा रही थी कि मोबाईल के सीडीआर से प्रकरण के एक आरोपी शाहिल भारती पिता रामसुन्दर अहिरवार उम्र 22 साल निवासी श्रीनगर थाना रेगांव जिला सतना मध्यप्रदेश को दिनांक 20.04.2026 को सतना (मध्यप्रदेश) से गिर. कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था एवं प्रकरण में दुसरा आरोपी रवि साहू पिता संतुक लाल साहू उम्र 23 साल निवासी इटमा थाना रैगांव जिला सतना (मध्यप्रदेश) को दिनांक 13.07.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी, इसी बीच प्राप्त सुराखों से कड़ी दर कड़ी जोडते हुए तीसरा आरोपी दीपक अहिरवार पिता रजनीस अहिरवार निवासी उजरौंधा देवरी जिला सतना मध्यप्रदेश के लोकेशन तक पहुंच कर दिनांक 02.11.2026 को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर महासमुंद लाया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी-*
01- दीपक अहिरवार पिता रजनीस अहिरवार निवासी उजरौंधा देवरी जिला सतना (मध्यप्रदेश)।

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-*
01-रवि साहू पिता संतुक लाल साहू उम्र 23 साल निवासी इटमा थाना रैगांव जिला सतना (मध्यप्रदेश)।(दिनांक 13.07.2026)
02-शाहिल भारती पिता रामसुन्दर अहिरवार उम्र 22 साल निवासी श्रीनगर थाना रेगांव जिला सतना (मध्यप्रदेश)। (दिनांक 20.04.2026)

*पूर्व में जप्त संपत्ति-(दिनांक 07.06.2024)*
01- 100 किग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 15,00,000 रूपये।
02- दो कार किमती 10,50,000 रूपये।
03- एक मोबाईल 5000 रूपये।

*जुमला जप्त संपत्ति किमती 25,55,000 रूपये।*

भारत न्यूज TV
Author: भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price