एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने निर्देश पर जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान थाना पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक MH-46 X-5682 व सफेद रंग की पीकप वाहन कमांक MH-21 BH-9873 में अवैध रूप से गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना के सामने, एनएन 53 में नाकाबंदी किया गया, तभी सामने से संदेही स्वीफ्ट कार MH-46 X-5682 सामने से आयी जिसे रोका गया व चालक व सवार सहित तीन व्यक्ति से पुछताछ कर कार की तलाशी ली गई तलाश के दौरान बैठने के अलावा अन्य कोई सामग्री नहीं मिला। इसी दौरान पीछे से संदिग्ध दुसरी वाहन सफेद रंग की पीकप कमांक MH-21 BH-9873 आयी जिसे रोक कर पुछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी पर वाहन में लदे तीन प्लास्टिक बोरी में कुल 88 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 44,00,000 रूपये को मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों से 88 किलोग्राम गांजा तथा एक सफेद रंग की पीकप वाहन कमांक MH-21 BH-9873 (किमती 5,00,000 रूपये), एक स्वीफ्ट डीजायर कार कमांक MH-46 X-5682 (किमती 40,0000 रूपये) सहित जुमता रूपये की संपत्ति को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(ख) 29(1) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना पटेवा में अप.क्र. 210/2026 धारा 20 (ख). 29 (1) नारकोटिक्स एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। मामले में इंड टू इंड कार्यवाही के तहत् सोर्स लेकर डेस्टिनेशन तक की प्रत्येक कड़ी तक कार्यवाही हेतु जाॅंच कार्यवाही जारी है
गिरफ्तार आरोपी-
(गान्जा परिवहनकर्ता)
01- सिद्धार्थ दानडे पिता उत्तम दाभडे उम्र 37 वर्ष निवासी कंडारी कदरी खुर्द थाना बदनापुर जिला जालना (महाराष्ट्र)
02- सचिन मदन सोनवानी पिता मदन सोनवानी उम्र 34 वर्ष निवासी चितौडा थाना चंदन जीरा जिला जालना (महाराष्ट्र)
03- बद्रीनाथ प्रहलाद राव खुरमुटे पिता प्रहलाद राव खुरमुटे उम्र 42 वर्ष निवासी कंडारी शतालिल बस्ती थाना बदनापुर जिला जालना (महाराष्ट्र)
पायलेटिंग वाहन में)-
04- शंकर तुकाराम डिगे पिता तुकाराम डिगे उम्र 40 वर्ष निवासी चितोड़ा पोस्ट पिरपीलागांव थाना बदनापुर (महाराष्ट्र)
05- विशाल संतोष खाडे पिता संतोष खांडे उम्र 24 वर्ष निवासी कंदरी थाना मदनापुर जिला जालना (महाराष्ट्र)
06- दीपक खर्से पिता दगडू खर्से उम्र 25 वर्ष निवासी मदिना चौंक नाईकवाडी मोहल्ला थाना अंबड जिला जालना (महाराष्ट्र)
जप्त सम्पत्ती-
01- कुल 88 किलो गांजा, किमती 44,00,000 रूपये
02- पीकप वाहन किमती 5,00,000 रूपये
03- एक स्वीफ्ट डीजायर कार किमती 4,00,000 रूपये
04- नगदी रकम 28,600 रूपये
05- 07 नग मोबाईल किमती 45,000 रूपये
कुल जप्त सम्पत्ती कीमती 53,73,600 रूपये
Author: भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा










