बसना : ट्रैक्टर के 4 डबल केजव्हील चोरी, CCTV फुटेज से पकड़े गए आरोपी

बसना। थाना बसना क्षेत्र के ग्राम खुर्सीपहार स्थित एक फार्म हाउस में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। फार्म हाउस का दरवाजा तोड़कर ट्रैक्टर के चार लोहे के डबल केजव्हील चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए केजव्हील, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है, के साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए छोटा हाथी (टाटा एस) वाहन को भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खुर्सीपहार निवासी शिवेंद्र मिश्रा खेती-किसानी का कार्य करते हैं। गांव में स्थित उनके मिश्रा फार्म हाउस में खेती-किसानी के उपकरण रखे हुए थे। 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:20 बजे वे खाना खाने के बाद अपने पालतू कुत्ते को टहलाने फार्म हाउस की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें फार्म हाउस के पास दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने दूर से आवाज लगाकर पूछा कि वहां कौन है। तभी कुछ लोग छोटा हाथी वाहन में बैठकर बसना की ओर भागने लगे।

शिवेंद्र मिश्रा ने पैदल उनका पीछा किया, लेकिन वाहन तेज गति से निकल जाने के कारण वे उन्हें पकड़ नहीं सके। इसके बाद फार्म हाउस पहुंचकर जांच करने पर वहां रखे चार नग लोहे के डबल केजव्हील गायब मिले। चोरी गए केजव्हील की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना बसना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी अफ़ान खैरानी (21) और विवेक पटेल (19) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चारों डबल केजव्हील तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 12 AW 5759 बरामद किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

भारत न्यूज TV
Author: भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price