सरायपाली : सरायपाली टाउन हाल झिलमिला में आज अखिल भारतीय वाहन चालक संघ सराईपाली शाखा की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में श्री के एल चौहान आई ए एस, पूर्व कलेक्टर शामिल होकर सभी सम्माननीय वाहन चालक साथियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा परिचर्चा किये,उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री विजय कुमार जिला अध्यक्ष, श्री रमेश शतपथी ब्लॉक अध्यक्ष, जीवन जगत जी , डॉ अदीप कुमार, डॉ देवानंद यादव ,दीपक यादव, सुरेंद्र कुमार साहू, मोहम्मद मुन्ना, बाल्मीक, तरुण भोई , प्रशांत, दयानंद दास, श्री मुकेश, श्री प्रेम जी के साथ सभी वाहन चालक साथी गण उपस्थित रहे ।
Author: भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा












