पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ के जरिए दिया राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश। महासमुंद पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाई एकता दौड़।

महासमुंद : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दिया संदेश। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को महासमुंद पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के संकल्प को दोहराया। एकता दौड़ का शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम महासमुंद से हुआ। दौड़ में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कांग्रेस चौक, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड एवं विठोबा टॉकीज पहुंचे, यहां से वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर दौड़ का समापन किया गया।

इस आयोजन में रक्षित निरीक्षक श्रीमती दीप्ति कश्यप, निरीक्षक राणा सिंह ठाकुर, निरीक्षक उमेश वर्मा, उप निरीक्षक बालमुकुंद साहू, प्रशिक्षु सूबेदार ईश्वर साहू सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

एकता दौड़ के माध्यम से पुलिस विभाग ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया।

भारत न्यूज TV
Author: भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price