बसना : पदमपुर मार्ग पर नाकेबंदी कर पुलिस ने जप्त किया 41.5 किलो गांजा

बसना: बसना पुलिस ने पदमपुर मार्ग पर नाकेबंदी कर एक महिंद्रा XUV 500 वाहन से 41.590 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है.जप्त गांजा, लक्जरी वाहन और मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 31,14,500 रुपये आंकी गई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 26 अक्टूबर 2026 की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की महिंद्रा XUV 500 वाहन क्रमांक MP 17 CC 1110 में दो व्यक्ति सवार होकर पदमपुर मार्ग से बसना होते हुए सतना (मध्य प्रदेश) की ओर भारी मात्रा में गांजा लेकर जाने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने बसना थाने के सामने पदमपुर रोड पर नाकेबंदी की.

 

इस दौरान दोपहर लगभग 2:00 बजे पदमपुर की ओर से तेज गति से आ रही सफेद रंग की महिंद्रा XUV 500 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुरक्षित रुकवाया, वाहन सवार व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम चालक प्रमोद कुशवाहा (पिता सौखीलाल कुशवाहा, उम्र 40 वर्ष) तथा 2. कृष्णपाल कुशवाहा (पिता जयलाल कुशवाहा, उम्र 38 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम चन्दई, थाना जैतवारा, जिला सतना मध्य प्रदेश बताया.

 

पुलिस ने जब वाहन की डिक्की खोलकर तलाशी ली, तो उसके अंदर दो प्लास्टिक की बोरियां पाई गईं, बोरियों को खोलने पर उनमें 41.590 किलोग्राम पाया गया.

 

मामले में पुलिस ने आरोपियों से अवैध गांजा कुल 41.590 KG अनुमानित कीमत 20,79,500 रुपये, महिंद्रा XUV 500 क्रमांक MP 17 CC 1110 अनुमानित कीमत 10,00,000 रुपये, आरोपियों के 3 एंड्रॉइड स्मार्टफोन अनुमानित कीमत ₹35,000 रुपये, कुल 31,14,500 रुपये की सम्पति जप्त की.

 

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया.

भारत न्यूज TV
Author: भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price