एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

04 तस्कर राजस्थान निवासी महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने निर्देश पर जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की 04 व्यक्ति ग्राम रोहटीखोल (एन एच-53) के पास पीटठू बैग में गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर एनएच-53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पैदल आ रहे चार संदेहीयो को रोककर उनका नाम पता पुछने पर अपना नाम रणछोड पटेल पिता लुम्बाराम पटेल उम्र 28 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान), प्रवीण कुमार पटेल पिता लुम्बाराम पटेल उम्र 24 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान), संजय सिंग पिता रमेश सिंग उम्र 25 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान), नारायण वाराडी पिता देवाजी वाराडी उम्र 46 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान) का निवासी होना बताया। संदेहीयो से कडार्ई से पूछताछ करने पर व पीटठू दबैग की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पूछताछ पर बताये की उक्त गांजा को फुलबानी जिला कंदमाल उडिसा से अहमदाबाद गुजरात लेकर जा रहे है। आरोपियो के कब्जे से कुल 27.590 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 13,79,500 रुपये एवं 04 नग मोबाईल किमती 25,500 रूपये, कुल जुमला कीमती 14,05,000 रूपये समक्ष गवाहन के जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(C), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ह

यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई

 

गिरफ्तार आरोपीगण –

 

(गान्जा परिवहनकर्ता)

 

01- रणछोड पटेल पिता लुम्बाराम पटेल उम्र 28 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)

 

02- प्रवीण कुमार पटेल पिता लुम्बाराम पटेल उम्र 24 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)

 

03- संजय सिंग पिता रमेश सिंग उम्र 25 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)

 

04- नारायण वाराडी पिता देवाजी वाराडी उम्र 46 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)

 

जप्त सम्पत्ती-

 

01- 27.590 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 13,79,500 रुपये

 

02- 04 नग मोबाईल किमती 25,500 रूपये

 

कुल जप्त सम्पति कीमती 14,05,000 रूपये

भारत न्यूज TV
Author: भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price