Gurugram : कलिंगा भारती फाउंडेशन के द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर 4 में रज कला महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ

कलिंगा भारती फाउंडेशन के द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर 4 में रज कला महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ

रिपोर्ट- अरविन्द चन्दन

गुरुग्राम / साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 4, कम्युनिटी सेंटर में कलिंगा भारती फाउंडेशन द्वारा अपना 7 वा वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया है। जिसका थीम रज कला महोत्सव था इस कार्यक्रम मैं हजारों लोग शिरकत करने पहुंचे जो कि इस कार्यक्रम का हिस्सा बने जिसमें कई महान विभूतियां शिकरत करने पहुंची वहीं कार्यकम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को भी निमंत्रण दिया गया था वहीं बीजेपी के स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा को भी बुलाया गया था लेकिन किसी कारण वश वो कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके वहीं मंच पर कलाकारों ने अपनी कलाकारी से कार्यक्रम में आए दर्शकों का मन मोह लिया इस सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया संस्था द्वारा जहां मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया वही कलाकारों को भी मंच पर सम्मानित किया गया उड़िया भाषा लोकगीत और डांस ने लोगों के उत्साह को ओर ज्यादा बढ़ा दिया ये दो दिनों तक यहाँ उड़ीसा प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने के लिए एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में उड़ीया भाषा में विभिन्न नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिन्हें सभी दर्शकों ने बहुत सराहा। हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने और इसका आनंद लिया। यह हमारे समुदाय का सातवाँ वार्षिक समारोह था और इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं कलिंगा भारतीय फाऊंडेशन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यकम विकसित भारत 2047 को समर्पित है कार्यकम में डॉक्टर मोहित गुप्ता और पीके महापात्रारा ने अपने विचार मंच पर साझा किए दर्शकों ने बड़े ध्यान से उनके विचारों को सुना ,कार्यकम में डांस ओर म्यूजिक,उड़ीसा ,पंजाबी,हरियाणवी,ओर बॉलीवुड की झलक देखने को मिली, ये सांस्कृतिक कार्यकम रज महोत्सव विकसित भारत 2047 को समर्पित है इस मौके पर अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के लिए श्रद्धांजलि दी गई और उनकी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price