अवैध अस्पताल चलाने वाले युवक का वीडियो वायरल, महिलाओं को लेकर की अभद्र टिप्पणी
#रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र में स्थित सलोन रोड के पंडित का पुरवा इलाके में एक युवक द्वारा अवैध रूप से अस्पताल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक, जो कि गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा है, न केवल स्थानीय महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है, बल्कि उसके व्यवहार ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। वीडियो में उपयोग की गई भाषा अत्यंत आपत्तिजनक और शर्मनाक है, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं और अवैध अस्पताल को तत्काल बंद किया जाए। फिलहाल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।











