Rajasthan : राजस्थान सरकार प्रदेश के आस्था धामों के विकास के लिए कृतसंकल्प – जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम

राजस्थान सरकार प्रदेश के आस्था धामों के विकास के लिए कृतसंकल्प – जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम
जिला प्रभारी मंत्री एवं आमजन की मांगों को शीघ्र पुरा किया जाएगा- बोर्ड अध्यक्ष
#करौली 25 मार्च। राज्य मंत्री गृह, गोपालन, पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य विभाग राजस्थान सरकार एवं जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश के आस्था धामों के विकास और संवर्धन के लिए कृतसंकल्प है। इसी दिशा में विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विशेष कार्य किया जा रहा है। जिला प्रभारी मंत्री व राजस्थान विरासत संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत मंगलवार को करौली जिले के कैमरी जगदीश धाम के दौरे पर रहे। इस दौरान कैमरी के जगदीश धाम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री व आमजन ने मंदिर के लिए परिक्रमा मार्ग बनाने, रोड की स्थिति ठीक करने, हॉल बनवाने, पार्क बनवाने, गांव के चारो तरफ प्रवेश द्वार बनवाने सहित अन्य मांगे रखी गई इस पर बोर्ड के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने मांगांे को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बोर्ड अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेशभर में जिला एवं ब्लॉंक स्तर पर पैनोरमा बनाने के कार्य किये जा रहे है जिनको शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा उन्होंने आमजन से अपील की शराब से दुर रहे, बेटियों को अवश्य पढाये एवं वर्तमान समय में लोकतंत्र सबसे बडी ताकत है इससे हम सब का विकास होता हैै। जागरूक और सतर्क रहने पर विकास के कार्यो को गति मिलेगी।
जिला प्रभारी मंत्री व राजस्थान विरासत संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने श्री कृष्ण गमन पथ परियोजना के मार्ग का निर्धारण हेतु स्थानों का अवलोकन व निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आज मथुरा के बोर्डर से लगातार करौली व सवाईमाधोपुर तक संभावनाओं को देखा जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों को डीपीआर बनाने सहित अन्य कार्यो हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राजस्थान आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों की भूमि है। यहां स्थित आस्था धामों पर देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं, जिससे राज्य के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। सरकार का उद्देश्य इन केंद्रों का समग्र विकास करना है ताकि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके और पर्यटन से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।


कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि बसंत पंचमी पर गत दिनों मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा की गई घोषणाओं की क्रियान्वती के साथ-साथ अन्य घोषणाओं का कार्य भी प्रगतिरत है। प्रभारी मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन से भी आस्था धामों के विकास में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजन एवं श्रद्धालु, सरकार और समाज मिलकर धार्मिक धरोहरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विशेष पैकेज के तहत प्रमुख तीर्थ स्थलों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग, नगर विकास विभाग और स्थानीय निकायों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि आस्था स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन में समाज की भागीदारी भी आवश्यक है। प्रभारी मंत्री ने विश्वास दिलाया कि राजस्थान सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए संकल्पबद्ध है और इन स्थलों के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल, उपखण्ड अधिकारी टोडाभीम व हिण्डौन एवं मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price