‍माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस

सरायपाली। माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरायपाली में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल अग्रवाल ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि कमल अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल कुमार माखीजा ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए संघर्ष और दिए गए बलिदानों के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना साफ दिखाई दी। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मनोज दस, विद्यालय के प्राचार्य सहदेव प्रधान,समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

अंत में सभी ने देश की प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से देशभक्ति का वातावरण गूंज उठा।

 

कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price