सरायपाली: उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय सरायपाली की संचालिका सुश्री उमा साहू जी के जन्मदिन पर विद्यालय परिसर पर स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सुंदर संगीत, नृत्य प्रस्तुत किये गए l इस कार्यक्रम में डॉ कुनाल नायक, डॉ प्रदीप साहू ,डॉ अनुपा दास,अधिवक्ता पिंकू साहू ,सरपंच लोचन पटेल, समिति के उपाध्यक्ष श्री हेमंत साहू, गुलशन साहू, मनीष माखीजा, छबी साहु, कोमल, शिवांगी,सपना, अर्चना, खुशबू, विनय, कमला साहू समस्त स्कूल स्टाफ एवं प्यारे बच्चे, पालकगण उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को हर्ष उल्लास से मनाया गया l
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा












