माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय उच्च मा. वि. सरायपाली में शाला प्रबंधन समिति का गठन हुआ। 

शाला- माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय उच्च मा. वि. सरायपाली में शाला प्रबंधन समिति का गठन हुआ। 

05 अगस्त को शाला प्रबंधन समिति का गठन शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया गया। इस हेतु आयोजित बैठक में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में समिति का गठन किया गया। नवगठित समिति में सर्वसम्मनित से श्री कमल कुमार माखीजा को अध्यक्ष तथा श्रीमती सुरुचि सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार विद्यालय के प्राचार्य श्री सहदेव प्रधान समिति के सदस्य सचिव नियुक्त किए गए। वहीं अन्य सदस्यों में श्री खीरचंद बारी, श्री हेमसागर प्रधान, श्रीमती माधुरी शर्मा, श्रीमती दीपिका पटेल, श्रीमती अनुपमा सुरेश मिश्रा, चैन कुमार चौहान, श्रीमती प्रियंका सोनी,श्री बालेश्वर जगत,श्रीमती अलिशा नंद,श्रीमती मालती यादव,श्रीमती बुची यादव,श्री अशोक नारंग,श्री धनेश्वर भास्कर,श्रीमती भारती साहू,श्री कन्हैया बढ़ई,श्री मनीराम ओगरे ,श्रीमती जनोनी यादव शामिल हैं।

बैठक में नवगठित समिति के दायित्वों,विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय वातावरण तथा विद्यालय और समुदाय के बीच समन्वय को सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया ।

कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price