पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, सेक्टर-19, नवा रायपुर, अटल नगर के आदेश क्रमांक पुमु/राय/ए-15 (नामांकन)/एम-2637/2026 दिनांक 08 जुलाई 2026 के तहत जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार कबीरधाम जिले में पदस्थ दो उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णयानुसार योग्यता सूची वर्ष 2026 में चयनित अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना जिला में पदस्थ किया गया है।
पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों में चौकी पोड़ी, थाना बोडला में पदस्थ उप निरीक्षक श्री लक्ष्मीनारायण साव को निरीक्षक पद पर पदोन्नति करते हुए जिला कबीरधाम से जिला सूरजपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, चौकी दशरंगपुर में पदस्थ उप निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान को निरीक्षक पद पर पदोन्नति कर जिला कबीरधाम से जिला जशपुर स्थानांतरित किया गया है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 01.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में आयोजित गरिमामयी समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल की उपस्थिति में दोनों अधिकारियों को उनके कंधों पर स्टार लगाकर निरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारी श्री लक्ष्मीनारायण साव की धर्मपत्नी श्रीमती जेसिका साव एवं सुपुत्री कुमारी शिवन्या साव, तथा पदोन्नत अधिकारी श्री त्रिलोक प्रधान की धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा प्रधान एवं सुपुत्र अंश प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों सहित जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी प्रभारियों ने भी सहभागिता निभाई।
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा











