ओडिशा(भुवनेश्वर) से उत्तरप्रदेश(कानपुर) जा रहे अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर पर महासमुंद पुलिस की कार्यवाही।*

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दरमियान सूचना मिली की एक मारुती सुजुकी कार क्रमांक HR 55AL 8890 में उडिसा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल मे नाकाबंदी की गयी। कुछ समय बाद एक मारुती सुजुकी कार क्रमांक HR 55AL 8890 आया, जिसे रोका गया तभी ड्रायवर के साथ बैठा दूसरा व्यक्ति वाहन से उतर कर जंगल की ओर भाग गया, आसपास तलाश करने से नहीं मिला। कार चालक ने अपना नाम पता आलोक कुमार चौहान पिता शिवप्रकाश सिंह उम्र 32 साल साकिन नेगवा खिरिया थाना किशनी जिला मैनपुरी उ.प्र. तथा फरार व्यक्ति का नाम संजीव कुमार पिता शिवकरन सिंह साकिन आर जेड 69 एच- हरिजन बस्ती वेस्ट सागरपुर दक्षिण पश्चिम दिल्ली का रहने वाला बताया। आरोपी से पुछताछ करने पर वाहन मारुती सुजुकी कार के बीच सीट में तीन प्लास्टिक बोरियों में गांजा होना बताया तथा उक्त गांजा को भुवनेश्वर उड़ीसा से कानपुर उत्तर प्रदेश स्वयं के लिये बिक्री करने हेतु ले जाना बताने पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपी से 51 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, किमती 25,50,000 रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मारुती सुजुकी कार क्रमांक HR 55AL 8890 कीमती 5,00,000 रूपये एवं 01 नग मोबाईल कीमती 10,000 रूपये जुमला 30,60,000 /-रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(सी), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से एक आरोपी को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी -*

*परिवहनकर्ता*

01- आलोक कुमार चौहान पिता शिवप्रकाश सिंह उम्र 32 साल साकिन नेगवा खिरिया थाना किशनी जिला मैनपुरी उ.प्र.।

 

*फरार आरोपी*

02- संजीव कुमार पिता शिवकरन सिंह साकिन आर0 जेड 0 69 एच हरिजन बस्ती वेस्ट सागरपुर दक्षिण पश्चिम दिल्ली।

 

*जप्त सम्पत्तीः-*

01-51 किलो गान्जा किमती 25,50,000 रुपये।

02- एक कार कीमती 5,00,000 रूपये।

03- 01 नग मोबाईल कीमती 10,000 रूपये।

 

*जुमला जप्त संपत्ति कीमती 30,60,000 रूपये।*

⚫*ओडिशा(भुवनेश्वर) से उत्तरप्रदेश(कानपुर) जा रहे अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर पर महासमुंद पुलिस की कार्यवाही।*

⚫ *51 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 25 लाख 50 हजार रुपये ।*

⚫ *गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार, मोबाइल सहित कीमती 05 लाख 10 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।*

⚫ *उत्तरप्रदेश निवासी, 01 अंतर राज्यीय तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।*

⚫*पुलिस को देखकर गांजा तस्कर ने भागने का किया प्रयास।*

⚫ *सटीक सूचना, एवं त्वरित कार्यवाही से गांजा तस्कर को पकड़ने में मिली सफलता।*

⚫ *माह जनवरी से अब तक के दर्ज 104 प्रकरण में कुल 7242.851 किलो (72 क्वि. 42 किलो) गांजा जब्त कीमत लगभग 36 करोड़, 11 लाख, 39 हजार 950 रूपये।*

⚫ *गांजा के प्रकरण में माह जनवरी से अब तक 254 आरोपी गिरफ्तार जिसमें छ.ग. के 62 व 192 अन्य राज्यों से।*

कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price