भारत न्यूज़ TV परिवार की ओर से चेयरमैन जितेंद्र सिंह बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं
नई दिल्ली । भारत न्यूज़ TV परिवार ने अपने आदरणीय चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर इन चीफ जितेंद्र सिंह बघेल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्थान के सभी पत्रकारों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सहकर्मियों ने कहा कि जितेंद्र सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति समर्पण ने भारत न्यूज़ को नई पहचान दिलाई है। उनके मार्गदर्शन में संस्थान लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचा रहा है।
जन्मदिन के अवसर पर सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनका नेतृत्व न केवल संस्थान के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि युवा पत्रकारों के लिए भी एक आदर्श है।
भारत न्यूज़ परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें सदैव स्वस्थ, सुखी और यशस्वी रखें तथा उनके नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
भारत न्यूज़ TV परिवार की ओर से आदरणीय जितेंद्र सिंह बघेल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।









