सरायपाली : मेढापाली पुलिया के पास 20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली:मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मेढापाली पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है, सूचना पर पुलिस ने मेढापाली पुलिया के पास जाकर रेड कार्यवाही किया, जहाँ एक व्यक्ति मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.

उक्त व्यक्ति का नाम शिवकुमार बारिक पिता लोकसिंह बारिक उम्र 52 साल, निवासी वार्ड नं 02 मेढापाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया गया.

 

पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर संदेही के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर दो नग पीले रंग के 05 लीटर क्षमता वाली जरकीन व एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर एक नग लाल रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा 05 लीटर एक नग नीले रंग का 05 लीटर क्षमता वाली बाटल में भरा करीबन 05 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल शराब 20 लीटर शराब मिलने पर उक्त शराब कीमती 4000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) दर्ज कर गिरफ्तार किया गया.

कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price