महासमुंद जिले में अवैध गतिविधियों, संदिग्ध संपत्तियों के भंडारण और कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में जिला पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग व मुखबिर सूचनाओं पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 16/05/2026 को थाना बसना पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम सिरको स्थित एक कबाड़/स्क्रैप यार्ड का संचालन अवैध रूप से किए जाने की सूचना की तस्दीक पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बसना पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिरको स्थित यार्ड पर दबिश दी गई, जहाँ यार्ड संचालक तनवीर दानी की उपस्थिति में यार्ड की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में लोहा स्क्रैप (जिसमें पुरानी मशीनें, पंप, साइकिल, मोटरसाइकिल पार्ट्स लोहे के एंगल, पाइप, पुराने टीन, पुराना कूलर, पंखा एवं अन्य कबाड़ सामग्री शामिल हैं) बरामद किया गया। बरामदशुदा सामग्री का कुल अनुमानित वजन करीब 10 टन (10,000 किलोग्राम) पाया गया।
मौके पर यार्ड संचालक को बरामद लोहे व स्क्रैप के संबंध में वैध स्वामित्व, बिल या व्यापार अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया किंतु यार्ड संचालक द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। दस्तावेज के अभाव में उक्त भारी मात्रा में संग्रहित लोहे को संदिग्ध संपत्ति होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत जप्त किया जाकर संपूर्ण स्क्रैप यार्ड विधिवत सीलबंद किया गया है। थाना बसना में धारा 106 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
*अनावेदक / यार्ड संचालक-*
1- तनवीर दानी (उम्र 40 वर्ष) निवासी- बसना, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)।
*जप्त संपत्ति-*
01- भारी मात्रा में लोहा स्क्रैप (पुराने मशीन, पंप, सायकल, मोटर सायकल, एंगल, पाइप, टीना पुराना, पुराना कूलर, पंखा आदि), अनुमानित वजन- 10 टन (10,000 किलोग्राम)।
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
संवाददाता - कमल कुमार माखीजा











