डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर सरायपाली में कांग्रेस का प्रदर्शन।

सरायपाली : सरायपाली विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में आज सरायपाली में डीजल एवं पेट्रोल की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता को हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताई।

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि क्षेत्र में लगातार डीजल और पेट्रोल की कमी के कारण किसान, वाहन चालक, व्यापारी एवं आम नागरिक परेशान हो रहे हैं। लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की।

वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ने कहा कि सरायपाली क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत बनी हुई है। ईंधन संकट के कारण आम लोगों के साथ-साथ किसानों एवं व्यापारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इधर सोहनलाल मोतीलाल पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि वर्तमान में डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति सामान्य होने के बाद स्थिति में सुधार आने की संभावना है।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौजूद रही ताकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे। सरायपाली में ईंधन संकट को लेकर किया गया यह प्रदर्शन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

उक्त प्रदर्शन में विधायक चातुरी नंद, पूर्व नपाध्यक्ष अमृत पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कमल अग्रवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष रामनारायण आदित्य, नरेन्द्र साहु, संतलाल बारिक, तेजराम पटेल, फिरोज खान,कांग्रेस युवा नेता राहुल बग्गा, पंकज एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV
Author: कमल कुमार माखीजा भारत न्यूज TV

संवाददाता - कमल कुमार माखीजा

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price