Mathura : महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि

मथुरा, 15 मई 2026।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि मथुरा महानगर के हृदय स्थल होली गेट चौराहे पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर किसान नेताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राहगीरों को ठंडा शरबत और मिष्ठान वितरित किया।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर, राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसान, गरीब और मजदूरों के सच्चे नेता थे, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि बाबा टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया।

किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों के मसीहा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत को “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए तथा उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर राज्यकीय एवं केंद्रीय अवकाश घोषित किया जाए। साथ ही मथुरा महानगर के किसी प्रमुख चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग उठाई गई, ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के महान किसान नेता को याद रख सकें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष थान सिंह पहलवान, जिला प्रभारी भगवान दास तोमर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत, जिला सलाहकार प्रयागनाथ चतुर्वेदी, मांट तहसील अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, दीपक शर्मा, कृष्ण शर्मा, विजय चतुर्वेदी, प्रेमपाल, तहसील उपाध्यक्ष मांट गीरेंद्र सिंह, करुआ लंबरदार सिहोरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारत न्यूज़ टीवी
खबरों की पड़ताल
पत्रकार : रंजीत बघेल

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price