Gwalior : केशव सिंह बघेल ने ऐसा क्यों कहा? यह तो सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म अभी आनी बाकी है

डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त केशव बघेल के डबरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शहर में जगह-जगह स्वागत मंच सजाए गए और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री इमरती देवी, सांसद भरत सिंह कुशवाहा, भाजपा ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर दिखाई दिए। कार्यक्रम को भाजपा की एकजुटता और संगठन शक्ति के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

डबरा में हुए इस स्वागत समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने केशव बघेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में पशुधन एवं कुक्कुट विकास से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि लंबे समय बाद भाजपा के कई बड़े चेहरे एक साथ एक ही मंच पर नजर आए। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के बीच स्वागत किया गया।

राजनीतिक गलियारों में इस आयोजन को भाजपा के अंदर मजबूत सामंजस्य और आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। डबरा में हुए इस शक्ति प्रदर्शन ने क्षेत्रीय राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है

 

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price