**#ग्वालियर केशव सिंह बघेल को बड़ी जिम्मेदारी, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष बने**
मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर केशव सिंह बघेल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला पंचायत सदस्य केशव सिंह बघेल को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पूर्ण विश्वास है कि डॉ. मोहन यादव जी एवं हेमंत खंडेलवाल जी के मार्गदर्शन में आप निगम के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। साथ ही भारत सिंह कुशवाह जी के नेतृत्व में पशुधन एवं कुक्कुट विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति होगी।
बताया जा रहा है कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबे समय से अर्जित राजनीतिक अनुभव को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। पार्टी और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ का भी इस नियुक्ति में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि केशव सिंह बघेल के नेतृत्व में निगम को नई दिशा मिलेगी और पशुपालन एवं कुक्कुट विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य देखने को मिलेगा। ईश्वर से उनके सफल, प्रभावी एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की जा रही है।












