Datia : दतिया में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को पुलिस थानों का जिम्मा

दतिया में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को पुलिस थानों का जिम्मा
दतिया जिले में न्यायालयीन और गैर-न्यायालयीन कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए कलेक्टर ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत दतिया जिले में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की शक्तियां सौंपते हुए थाना क्षेत्रों का आवंटन किया गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार दतिया, सेंवढ़ा और भांडेर तहसीलों के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को दी गई है। दतिया और बड़ौनी क्षेत्र के लिए तहसीलदार अमित दुबे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेंवढ़ा और इंदरगढ़ क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रभारी नायब तहसीलदार आनंद सिंह भदौरिया को दी गई है, जबकि भांडेर अनुभाग के थाना क्षेत्रों की निगरानी प्रभारी नायब तहसीलदार गेंदालाल भारती करेंगे।

सक्रिय भूमिका निभानी होगी
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को गैर-राजस्व न्यायालयीन मामलों में भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्हें शव पंचनामा, मृत्युपूर्व कथन, आरोपी की शिनाख्ती परेड, बरामद वस्तुओं की पहचान, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।

इसके अलावा कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS-2023), आयुध अधिनियम, मोटरयान अधिनियम, वन अधिनियम, पुलिस एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, जेल मैनुअल, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, खाद्य एवं खनिज अधिनियम समेत कई महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी और अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price