Aligarh : ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र

गोधा से रिपोर्ट

गोधा क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के कारण गेहूं सहित कई फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

गोधा निवासी और पूर्व मंडल अध्यक्ष वी पी सिंह ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया है।

पत्र में उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते कई किसानों के खेतों में पानी भर गया, जिससे उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

वी पी सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए और किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें और आगामी फसल की तैयारी कर सकें।

स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो उनकी स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price