राष्ट्रीय मंच पर चमका विदिशा: गौमय उत्पादों को SKOCH अवॉर्ड
संवाददाता: मोहसिन अहमद | लोकेशन: विदिशा | स्लग: सम्मान
एंकर:
विदिशा जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि यहां निर्मित गौमय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। SKOCH Summit 2026 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विदिशा की गौशालाओं से जुड़े उत्पादकों को प्रतिष्ठित SKOCH Awards से सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि ग्रामीण नवाचार, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है।
कलेक्टर अंशुल गुप्ता
के मार्गदर्शन में दीपावली 2025 से पहले एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले की 45 गौशालाओं और आजीविका मिशन से जुड़े 182 महिला स्व-सहायता समूहों की करीब 2150 महिलाओं को गौमय उत्पाद निर्माण से जोड़ा गया।
इस पहल में महिलाओं ने गोबर से बने करीब 250 प्रकार के पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद तैयार किए, जिनमें दीपक, हवन कप, धूपबत्ती, मूर्तियां और सजावटी सामग्री शामिल हैं। उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 108 हस्तचालित मशीनें और कई सांचे उपलब्ध कराए गए, जिससे बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाए जा सके।
परिणामस्वरूप लगभग 25 लाख गौमय दीपकों का निर्माण किया गया, जिन्हें देश के विभिन्न शहरों में भेजकर बेचा गया। इस पूरी प्रक्रिया से उत्पादकों को करीब 12.50 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।
यह पहल पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार सृजन का अनूठा संगम बनकर उभरी है।
बाइट:
डॉ. नरेंद्र कुमार शुक्ला, उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग विदिशा













