शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, पुरानी पेंशन बहाली की मांग
संवाददाता: समर देवर | लोकेशन: हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)
एंकर:
हमीरपुर जिले में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेशीय आह्वान पर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिला महासचिव कमल किशोर ने कहा कि सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बंद कर नई पेंशन योजना लागू की गई है, जो शेयर आधारित और असुरक्षित है। यह योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि विधायिका और न्यायपालिका में अभी भी पुरानी पेंशन योजना लागू है, ऐसे में कार्यपालिका के कर्मचारियों के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी कर्मचारियों को समान रूप से पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।
प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शामिल हुए और हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बाइट:
कमल किशोर, जिला महासचिव, अटेवा पेंशन बचाओ मंच











