चीनोर में हनुमंत लाल सरकार का विशेष श्रृंगार, सुंदरकांड पाठ आज शाम
ग्वालियर। चीनोर के ग्रह ग्राम स्थित एक निजी निवास पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर “तीनों लोकों के नाथ, अतुलित बल धाम” पूज्य तोप वाले हनुमंत लाल सरकार का भव्य श्रृंगार स्वरूप सजाया जाएगा।
मंदिर के महंत विनोद दीक्षित जी के मार्गदर्शन में आज शाम 5:30 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनाएगा।












