Bhagalpur : कंझिया में चैती काली पूजा पर भव्य कलश शोभायात्रा, तीन दिवसीय आयोजन शुरू

कंझिया में चैती काली पूजा पर भव्य कलश शोभायात्रा, तीन दिवसीय आयोजन शुरू

संवाददाता: अनितेश कश्यप | लोकेशन: भागलपुर (बिहार)

एंकर:
भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत रामपुर खुर्द पंचायत के कंझिया गांव में श्री श्री 108 चैती काली पूजा के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

मंगलवार सुबह यह शोभायात्रा गाजे-बाजे, घोड़े और रथ के साथ बेरिया दियारा नाथनगर से शुरू होकर विषहरी स्थान चंपानगर, नाथनगर थाना होते हुए रामपुर खुर्द के रास्ते कंझिया काली स्थान पहुंची। शोभायात्रा में 1501 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर काली माता के जयकारों के साथ भाग लिया।

शाम को ध्वजारोहण के साथ विधिवत मेला का उद्घाटन किया गया, जिसमें कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस मौके पर युवा समाजसेवी कुंदन राज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार रात भक्ति जागरण, बुधवार को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और गुरुवार को नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी, जबकि शुक्रवार को विसर्जन समारोह होगा।

पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में यह पूजा काफी भव्य रूप से आयोजित की जाती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।

कार्यक्रम में समिति के सदस्य कपिल देव सिंह, संजीव कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, उदय प्रसाद सिंह, अभिषेक कुमार, ललित कुमार, जितेंद्र कुमार, आशीष कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price