धोरी एरिया में उत्पादन लक्ष्य के करीब पहुंची CCL, GM ने दी जानकारी
संवाददाता: प्रकाश | लोकेशन: बेरमो, बोकारो (झारखंड)
एंकर:
बेरमो में Central Coalfields Limited (CCL) के धोरी एरिया के महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में वर्ष 2025-26 के उत्पादन लक्ष्य को लेकर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एरिया ने अपने निर्धारित टारगेट के काफी करीब तक प्रदर्शन किया है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और कोयला उत्पादन से जुड़े एक टेंडर में वर्क ऑर्डर मिलने में देरी के कारण कुछ बाधाएं जरूर आईं, लेकिन इसके बावजूद उत्पादन निराशाजनक नहीं रहा।
महाप्रबंधक ने कहा कि कई परियोजनाओं में लक्ष्य से अधिक उत्पादन भी किया गया है और आने वाले समय में सभी के संयुक्त प्रयास से शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
उन्होंने एरिया के मजदूरों, कर्मचारियों, अधिकारियों और यूनियन नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सहयोग और समर्पण का परिणाम है।
प्रेस वार्ता के दौरान अमलो परियोजना पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह, स्टाफ ऑफिसर (पर्सनल) माला सिन्हा, सिक्योरिटी अफसर सुरेश सिंह सहित एरिया एवं परियोजना के अधिकारी और यूनियन नेता मौजूद रहे।











