Aligarh : छलेसर में 4.92 करोड़ की लागत से मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास

छलेसर में 4.92 करोड़ की लागत से मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास

गोधा (बरौली विधानसभा)

एंकर:
गोधा क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। ठाकुर जयवीर सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज छलेसर में लगभग 4 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इनडोर मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास किया।

इस स्टेडियम में कबड्डी कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, सीसीटीवी, मैदान के चारों ओर प्रकाश व्यवस्था, बाउंड्री वॉल, ट्यूबवेल, सेल्फी प्वाइंट, पार्किंग, मुख्य द्वार, आंतरिक एप्रोच रोड, बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल और प्रशासनिक भवन सहित कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ठाकुर जयवीर सिंह और ब्लॉक प्रमुख ठाकुर हरेंद्र सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्टेडियम की आधारशिला रखी।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि गांव में खेल मैदान के अभाव में बच्चों को दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, आत्मबल और समर्पण की भावना होती है, इसलिए उन्हें उचित संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा और निरंतर विकास कार्य जारी रहेंगे। इसके साथ ही गोधा क्षेत्र के कृपारामपुर, काजिमपुर और कनोरा गांवों में सड़क एवं बारात घरों का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में गिरीश चंद लोधी, वीपी सिंह (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), राजकुमार प्रधान, भुवनेश चौहान, सनी प्रधान, श्योदन सिंह, बनी सिंह, अशोक चौहान, विनीत चौहान, प्रवीन भारद्वाज, रुपेश शर्मा, सीपी सिंह, नरेंद्र डीलर, मास्टर भूपेंद्र, ग्राम प्रधान सनी प्रेमलता, सचिन चौधरी, लाल चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price