दिल्ली: आज कैबिनेट सहयोगियों के साथ लोकनिवास में माननीय उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से शिष्टाचार भेंट की गई। इस बैठक में दिल्ली के समावेशी विकास और जनसेवा के लिए साझा संकल्प को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान शासन और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद और समन्वय की अहमियत पर चर्चा हुई। साथ ही, जनहित की प्रमुख योजनाओं और दिल्ली को आधुनिक, विश्वस्तरीय राजधानी बनाने के लिए चल रहे विजन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
शासन ने यह आश्वासन दिया कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम जारी रहेगा।












