New Delhi : पुरानी दिल्ली के विकास के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त

पुरानी दिल्ली के विकास के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त

राजधानी के ऐतिहासिक क्षेत्र पुरानी दिल्ली के समग्र विकास और पुनर्विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वॉल्ड सिटी’ की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का पुनर्जीवन सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि समग्र पुनर्विकास और विरासत संरक्षण को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकरी गलियों में फैले बिजली के तार भूमिगत किए जाएंगे और बाजार क्षेत्रों के लिए व्यापक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान और मल्टी लेवल पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इसके अलावा, पुरानी दिल्ली की योजनाओं की नई सिरे से समीक्षा की जाएगी और इसे प्रधान पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस कदम से न केवल ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा होगी, बल्कि शहर की आधुनिक आवश्यकताओं और पर्यटक अनुभव को भी ध्यान में रखा जाएगा।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price