New Delhi : Dwarka Cyber Crime :- में दर्ज हुआ भारत न्यूज़ टीवी ट्रेडमार्क दुरुपयोग का मामला | मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ श्री जितेंद्र सिंह बघेल ने स्पष्ट किया

Dwarka Cyber Crime : – में दर्ज हुआ भारत न्यूज़ टीवी ट्रेडमार्क दुरुपयोग का मामला

मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ श्री जितेंद्र सिंह बघेल ने स्पष्ट किया

नई दिल्ली:
प्रियांश भारत न्यूज़ टीवी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित भारत न्यूज़ टीवी ने अपने पंजीकृत ट्रेडमार्क के कथित दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर फर्जी ऑडियो-वीडियो सामग्री प्रसारित किए जाने के आरोपों को लेकर Dwarka Cyber Crime सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

भारत न्यूज़ टीवी के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ श्री जितेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि भारत न्यूज़ टीवी उनके नाम से विधिवत पंजीकृत एक ट्रेडमार्क है और वे इसके वैध स्वामी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी श्री प्रमोद कुमार गुप्ता कथित रूप से उनके नाम और चैनल की पहचान का दुरुपयोग कर रहे हैं।

नोटिस के अनुसार, संबंधित व्यक्ति फर्जी ऑडियो और वीडियो सामग्री तैयार कर उसका प्रसारण कर रहा है, जिससे श्री बघेल की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और चैनल की विश्वसनीयता को गंभीर क्षति पहुँच रही है। इस प्रकार की गतिविधियों को गूगल की प्रतिरूपण (Impersonation) नीति, ट्रेडमार्क नीति और सामुदायिक दिशानिर्देश का उल्लंघन बताया गया है।

भारत न्यूज़ टीवी की ओर से डिजिटल प्लेटफॉर्म से फर्जी और भ्रामक सामग्री की जाँच करने तथा संबंधित आपत्तिजनक कंटेंट को तत्काल हटाने की मांग की गई है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि समय पर अनुपालन न होने पर सिविल और आपराधिक कार्यवाही की जाएगी।

Dwarka Cyber Crime सेल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत की पूरी जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में चैनल और उसके संपादक की सुरक्षा और पहचान को ध्यान में रखते हुए त्वरित कदम उठाए जाने की संभावना है।

यह मामला डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेडमार्क और पहचान के दुरुपयोग के बढ़ते मामलों पर एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price