Jharkhand Bermo Bokaro : बेरमो सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की पहल से चंद्रपुरा व बोकारो थर्मल प्लांट का शिलान्यास व उद्घाटन जल्द

बेरमो सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की पहल से चंद्रपुरा व बोकारो थर्मल प्लांट का शिलान्यास व उद्घाटन जल्द

झारखंड | बेरमो–बोकारो | प्रकाश:
बेरमो–गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के सतत प्रयास और पहल के परिणामस्वरूप देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चंद्रपुरा एवं बोकारो थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।

इसी क्रम में आज कोलकाता स्थित डीवीसी मुख्यालय में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने डीवीसी अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्लांट के शिलान्यास व उद्घाटन की तैयारियों के साथ-साथ विस्थापितों को पेप कार्ड उपलब्ध कराने, जन सरोकारों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य दामोदर, कोनार, बोकारो, तिलैया, मैथन एवं पंचेत घाटियों में संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेना रहा। सांसद श्री चौधरी ने डीवीसी प्रबंधन से क्षेत्र की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने, सुरक्षा मानकों के पालन, तथा स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।

इसके साथ ही उन्होंने जल प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण, विस्थापितों को मुआवजा, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित समस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा।

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास एवं कल्याण की दिशा में ठोस पहल करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द पेप कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि विस्थापित एवं स्थानीय परिवारों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price