चीनोर के आदित्य प्रताप गुर्जर ने एक बार फिर किया नाम रोशन
चीनोर के आदित्य प्रताप गुर्जर ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
नेशनल वाटर स्पोर्ट्स ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान
भोपाल/चीनोर:
चीनोर क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी आदित्य प्रताप गुर्जर ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र और समाज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। भोपाल में आयोजित नेशनल वाटर स्पोर्ट्स ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में आदित्य ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
आदित्य की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल चीनोर बल्कि संपूर्ण गुर्जर समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है। उल्लेखनीय है कि आदित्य, वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर सिंह दद्दू के नाती हैं। उनकी इस सफलता पर समाज के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
कठोर परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति अटूट समर्पण के बल पर आदित्य ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।
आदित्य प्रताप गुर्जर की यह सफलता न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह क्षेत्रीय प्रतिभाओं की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान का भी सशक्त प्रमाण है।












