Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य गोरखपुर महोत्सव में की सहभागिता, विभूतियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य गोरखपुर महोत्सव में की सहभागिता, विभूतियों को किया सम्मानित

गोरखपुर:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महायोगी गुरु गोरक्षनाथ की पावन नगरी गोरखपुर में आयोजित धरोहर, कला और संस्कृति को समर्पित भव्य गोरखपुर महोत्सव में सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को “गोरखपुर गौरव सम्मान” से अलंकृत किया तथा महोत्सव में लगी विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव अब केवल मनोरंजन का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह लोक संस्कृति, युवा प्रतिभा, विज्ञान, साहित्य और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को एक सूत्र में पिरोने वाला बहुआयामी आयोजन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कला-संस्कृति के संरक्षण, युवाओं को मंच प्रदान करने और क्षेत्रीय पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price