-
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर दिल्ली में 45 अटल कैंटीन का शुभारंभ, ₹5 में पौष्टिक भोजन
-
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अटल कैंटीन का उद्घाटन किया, दिल्ली के मेहनतकशों के लिए सुविधा शुरू
-
भाजपा घोषणापत्र की पहल: दिल्ली में शुरू हुई अटल कैंटीन, जल्द और 55 कैंटीन खुलेंगी
-
नई दिल्ली:
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज राजधानी के नेहरू नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में अटल कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।भाजपा ने अपने घोषणापत्र में दिल्लीवासियों से अटल कैंटीन की सुविधा का वादा किया था, और आज इसका पहला चरण लागू हो गया। पहले चरण में दिल्ली में 45 अटल कैंटीन शुरू की गई हैं, जबकि आने वाले समय में 55 और कैंटीन खोली जाएंगी, ताकि यह सुविधा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
अटल कैंटीन में निर्माण कर्मयोगी, श्रमिक, रिक्शा चालक, सफाई कर्मचारी और अन्य मेहनतकश लोग केवल ₹5 में पौष्टिक भोजन प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कैंटीन में दोपहर और रात, दोनों समय लगभग 1000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है।
इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विजन से प्रेरित बताया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में कोई भी भूखा न रहे और सभी को सम्मानपूर्वक भोजन मिले।
उद्घाटन कार्यक्रम में कैबिनेट सहयोगी श्री आशीष सूद, विधायक श्री तरविंदर सिंह मारवाह सहित अनेक स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।











