स्थान: सरायपाली
संवाददाता: कमल कुमार माखीजा
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

एंकर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती नगर में गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों व राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग के रायपुर संभाग प्रभारी राजेन्द्र नायक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विपिन उपवेजा, नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती पटेल, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल एवं नगरपालिका सीएमओ दिनेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उन्होंने सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित के संकल्प और श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।












