26 दिसंबर से रेल किराया महंगा, यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ


नई दिल्ली/भोपाल। रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए रेल किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है।
नई दरें 26 दिसंबर से लागू होंगी। इसके तहत अब यात्रियों को हर किलोमीटर पर 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे।
किराया बढ़ोतरी का असर लंबी दूरी की यात्राओं पर ज्यादा पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार, भोपाल से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब करीब 16 रुपये ज्यादा देने होंगे।
यह बढ़ोतरी सामान्य श्रेणी के साथ-साथ मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों पर लागू होगी।
हालांकि लोकल और उपनगरीय ट्रेनों पर इसका असर सीमित रहने की संभावना है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों, रखरखाव

खर्च और परिचालन लागत में इजाफे के कारण किराया बढ़ाना जरूरी हो गया था।
इससे रेलवे को अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों को सुविधाएं देने में मदद मिलेगी।
वहीं यात्रियों का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे
आम लोगों पर इस फैसले से अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
खासकर रोजाना और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों की जेब पर इसका असर साफ दिखाई देगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नई किराया सूची की जानकारी जरूर ले लें,
ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।













