*खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, अधिकारी बने मूकदर्शक*
अलीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
यहां नामचीनों के साए में खनन का अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है।
शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अवैध खनन करने वाले एक तरफ ग्रामीण सड़कों की हालत खराब कर रहे हैं,
वहीं मानकों को ताक पर रखकर पूरी रात खनन हो रहा है। इनका गिरोह इस कदर सक्रिय है
कि एक दिन काश्तकार की मिट्टी निकालने के बाद मेंढ़ों की कटाई इस कदर करते है
कि दूसरा काश्तकार भी मजबूरी में अपने खेत की मिट्टी निकलवाने के लिए विवश हो जाए।
मिट्टी खनन को लेकर शासन की तरफ से अधिकतम दो फीट खोदाई का मानक निर्धारित है,
लेकिन जिस खेत या भूमि पर मशीनें लगाई जाती हैं। उसे कम से कम 5 से 6 फीट की गहरी खोदाई कर दे रहे हैं।
अलीगढ़ के गोधा हरदुआगंज और अतरौली किसी भी क्षेत्र में चले जाएं इनका कारोबार फलता-फूलता मिलेगा।
इन क्षेत्रों के मशीन संचालक बारिश की आशंका देख खनन कार्य को और अधिक तेज कर दिए हैं
अभी पिछले दिनों खनन अधिकारी जांच के बाद भी कोई कारवाही नहीं दिखरही
उसी जगह के आसपास खनन का कार्य तेजी से चल रहा है। जबकि अधिकारी मौन साधे हुए
पीड़ित ने खनन विभाग से लेकर प्रशासन व पुलिस का भी दरवाजा खटखटाया लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।











