New Delhi:आवाज दबाना… सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड पर भड़के केजरीवाल और मान समेत ये AAP नेता

सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर हुई ईडी की रेड (Saurabh Bhardwaj ED Raid) को लेकर आम आदमी पार्टी के बड़े नेता केंद्र पर हमलावर हैं. वह इसे ध्यान भटकाने की कार्रवाई बता रहे हैं.

आवाज दबाना… सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड पर भड़के केजरीवाल और मान समेत ये AAP नेतानई दिल्ली:

दिल्ली में अस्पताल निर्माण घोटाले को लेकर  आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज के 12 से ज्यादा ठिकानों पर ED ने मंगलवार को छापेमारी (Saurabh Bhardwaj ED Raid) की. यह कार्रवाई 5,590 करोड़ रुपये के अस्पताल प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई. एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) भी मामले की जांच कर रही है. सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर चल रही रेड को को लेकर पंजाब सीएम समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेता हमलावर हैं.

ये भी पढ़ें- AAP के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज के घर पर ED का छापा, हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले में एक्शन

सत्येंद्र जैन जी को भी तीन साल जेल में रखा

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इसे पीएम मोदी की डिग्री मामले से ध्यान भटकाने की कार्रवाई बताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कल से पूरे देश में मोदी जी की डिग्री को लेकर चर्चा है.  उस से ध्यान भटकाने के लिए छापेमारी की गई है. केंद्र पर हमलावर मान ने कहा कि सत्येंद्र जैन जी को भी तीन साल जेल में रखा, और बाद में CBI और ED ने कोर्ट में क्लोज़र रिपोर्ट फाइल की. इस से साफ है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर किया गए सारे केस फर्ज़ी और झूठे है.https://x.com/BhagwantMann/status/1960208173908041781?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1960208173908041781%7Ctwgr%5Ef4cf329999e12a1c4fe2aa0bf2952c9cb3eac31f%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Findia%2Faap-leader-saurabh-bhardwaj-ed-raid-kejriwal-bhagwant-mann-atishi-manish-sisodia-attack-on-central-overpm-modi-degree-9160703दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर हुई रेड की आलोचना की है. उन्होंने इसे मोदी सरकार द्वारा एजेंसीज के दुरुपयोग का एक और मामला कहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है.सौरभ भारद्वाज के घर ईडी के छापे को लेकर मनीष सिसोदिया ने भी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी की डिग्री के सच से ध्यान भटकाने के लिए आज सौरभ भारद्वाज पर ED की रेड कराई जा रही है.

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price