DATIA MADHYA PRADESH : दतिया। ब्रेकिंग,,, 7 बिजली बिल बकायादारों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित

दतिया। ब्रेकिंग,,,

7 बिजली बिल बकायादारों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित
महाप्रबंधक मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने बकायादारों के किये शस्त्र लाइसेंस निलंबन। कलेक्टर द्वारा बकायादारों को कारण बताओ पत्र जारी कर राशि जमा करने के निर्देश दिये गए थे। इसके बाद भी बकायादारों द्वारा राशि जमा नहीं कराई गई। जिन लोगों के लाइसेंस निलंबित किये गए उनमें ग्राम डोंगरपुर निवासी नरेश रावत निवासी पचोखरा, संध्या पांडे हड़ा पहाड़, बनमाली दांगी डोंगरपुर, चंदप्रकाश बनोली, सेनापति रावत ग्राम स्यावरी, कदम सिंह गड़रिया ग्राम कोटरा व होतम सिंह रावत निवासी पचोखरा के नाम शामिल हैं। इनका भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि ऐसे बकायेदार लोक शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। कलेक्टर श्री वानखेड़े द्वारा साफ चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी बिजली चोरी या बकाया राशि का भुगतान न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price