प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेबी चक्रवर्ती:-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस दिन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस दिन भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा, बहुत ही कम समय में 175 देशों ने भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रस्ताव का समर्थन नहीं था, यह मानवता के कल्याण के लिए एक व्यापक कदम था। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में योग का प्रसार करके भारत ने आधुनिक शोध के जरिए योग विज्ञान को और मजबूत किया है। आंध्र प्रदेश सरकार इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले 50 लाख प्रतिभागियों को विशेष योग प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। सरकार इस कार्यक्रम को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए भी विशेष पहल कर रही है।











