Kolkata : बंगाल प्रो टी20 लीग: सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने किए ट्रायल्स

बंगाल प्रो टी20 लीग: सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने किए ट्रायल्स

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 8 जून 2025: सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने इस माह कोलकाता में अपने खुले क्रिकेट ट्रायल्स का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर बंगाल के सैकड़ों युवा क्रिकेटर्स ने भाग लिया और अपने सपनों को साकार करने के लिए मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चयनित खिलाड़ी (9 पुरुष, 2 महिला) बंगाल प्रो टी20 लीग सीज़न 2 के दौरान सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स के खिलाड़ियों के साथ नेट सेशन्स और अभ्यास ड्रिल्स में भाग लेंगे। यह लीग जून 2025 में आयोजित की जाएगी।
अनुभवी कोचों और टैलेंट स्काउट्स की निगरानी में हुई कठोर चयन प्रक्रिया के बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के एक समूह को अब सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स के नेट कैंप में शामिल किया है।
ट्रायल्स के बाद सर्वोटेक स्पोर्ट्स के निदेशक ऋषभ भाटिया ने कहा कि, “ट्रायल्स के दौरान जो उत्साह और भागीदारी देखने को मिली, उसने उत्तर बंगाल की क्रिकेट प्रतिभा पर हमारे विश्वास को और मजबूत किया है। यह ट्रायल्स हमारे मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिसमें हम ग्रासरूट स्तर की प्रतिभाओं को पेशेवर मंच देने का प्रयास कर रहे हैं।”
फिलहाल सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स बंगाल प्रो टी20 लीग के दूसरे सीज़न के लिए खूब पसीना बहा रही है। 7 टेस्ट मैच खेल चुके भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप को टीम ने पुरुष वर्ग में बतौर मार्की खिलाड़ी बनाए रखा है, वहीं प्रियंका बाला महिला टीम की मार्की खिलाड़ी बनी हैं।
उत्तर बंगाल की क्रिकेट भावना और गौरव को आगे बढ़ाते हुए, सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स दार्जिलिंग जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहले सीज़न की मजबूत नींव पर खड़ी यह फ्रैंचाइज़ी इस बार एक कदम और आगे बढ़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
बंगाल प्रो टी20 लीग के पुरुष वर्ग की शुरुआत 11 जून को ईडन गार्डन में होगी, जिसमें पिछले सीज़न की संयुक्त विजेता टीमें सोबिस्को स्मैशर्स मालदा और मुर्शिदाबाद किंग्स रात 8 बजे आमने-सामने होंगी।
सेमीफाइनल मुकाबले 26 जून को डबल हेडर के रूप में ईडन गार्डन में खेले जाएंगे (1 बजे और 7 बजे), जबकि ग्रैंड फाइनल 28 जून को रात 7 बजे वहीं खेला जाएगा।
महिला लीग की शुरुआत 12 जून को डबल हेडर मैचों के साथ होगी। पहले दिन पिछले सीज़न की उपविजेता मुर्शिदाबाद क्वीन्स सुबह 9 बजे हार्बर डायमंड्स से भिड़ेगी, इसके बाद दोपहर 1:30 बजे डिफेंडिंग चैंपियन लक्स श्याम कोलकाता टाइगर्स का मुकाबला सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स से होगा।
नेट कैंप के लिए चयनित खिलाड़ी:
पुरुष टीम:
आयुष तिवारी, शुभज्योति मैती, स्निग्धो चौधरी, समृद्ध बनर्जी, दानियाल चौधरी, आर्यन शॉ, अंकित कुमार सोनी, एसके ज़हीर अब्बास, रौनक रौशन

महिला टीम:
उर्जा लोहिया, काजल रॉय

महिला लीग में 25 जून तक डबल हेडर मैच होंगे, जबकि सेमीफाइनल 27 जून को जादवपुर यूनिवर्सिटी, साल्ट लेक कैंपस में और फाइनल 28 जून को ईडन गार्डन में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।

पुरुष टीम:
आकाश दीप, सूरज सिंधु जायसवाल, विकास सिंह, तरुण गोदारा, अंकुर पॉल, शुभम चटर्जी, नुरुद्दीन मंडल, इरशाद आलम, अंकुश त्यागी, सौरव पॉल, मिथिलेश दास, राजू हलदर, पवन, लोकेश, आदित्य सिंह, शिवम् भारती, सचिन यादव, अनुस्तुप मजूमदार
महिला टीम :
प्रियंका बाला (मार्की खिलाड़ी), स्नेहा गुप्ता, तिथि दास, झुम्पा रॉय, रत्ना बर्मन, अनन्या हलदर, मौली मंडल, अनिंदिता नाथ, स्वास्तिका कुंडू, पूजा अधिकारी, सुमना मंडल, सुप्रिथा सरकार, स्निग्धा बाग, नफीसा यास्मीन, रितु गायेन, सौमी रॉय

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price