Greator Noida : इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड लीग: हाई स्कोरिंग मुकाबले में स्ट्राइकर्स को हराकर टाइटंस बनी पहली फाइनलिस्ट

इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड लीग: हाई स्कोरिंग मुकाबले में स्ट्राइकर्स को हराकर टाइटंस बनी पहली फाइनलिस्ट

ग्रेटर नोएडा (उत्तरप्रदेश) 1 जून: ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एमवीपी क्वेस्ट द्वारा आयोजित व 100 स्पोर्ट्स संचालित इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड लीग का पहला सेमीफाइनल मैच ट्रांस टाइटंस और अमेरिकन स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को ट्रांस टाइटंस ने 7 रनों से जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
400 से अधिक रन वर्षा वाले इस सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिकन स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी टाइटंस शुरू से ही हावी नजर आई और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान 239 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। पारी के दौरान टाइटंस के कप्तान ऋषि धवन ने शानदार खेल दिखाते हुए 40 गेंदों पर ताबड़तोड़ 90 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जेस्सी राइडर ने 31 रनों की पारी खेली। अंत में सुमित वर्मा (44) और नमन शर्मा (48) ने स्कोर को बड़ा बनाने में मदद की।
मैच ट्रांस टाइटंस के नाम जरूर रहा, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकन स्ट्राइकर्स ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 232 रनों तक टीम को पहुंचा दिया। अमेरिकन स्ट्राइकर्स के मध्यक्रम ने कमाल की बल्लेबाज करते हुए शोएब खान (42), अयान खान (38), प्रदीप सांगवान (35), इशान मलहोत्रा (38) ने छोटी ही सही, लेकिन अहम परियां खेलीं।हालांकि इतना नाकाफी रहा और टीम फाइनल में पहुंचने से चूक गई।
मैच के दौरान भारत की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी और शादाब फरीदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
मैच की समाप्ति के बाद एमवीपी क्वेस्ट के डायरेक्टर राहुल हुड्डा ने कहा कि, “जिस तरह लोगों ने इस लीग को प्यार दिया है वह वास्तव में दिल को छू लेने वाला है। हमने इस लीग का आयोजन यह सोचकर किया था कि, दिग्गजों के साथ युवा प्रतिभाओं का बेहतर समायोजन कर पाएंगे और हम उसमें सफल रहे। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को कल एक शानदार फाइनल देखने को मिले, दोनों टीमों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।”

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में लगाये स्टार, लक्ष्मीनारायण साव एवं त्रिलोक प्रधान उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price