Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती में 03 वर्ष की आयु सीमा में छूट का निर्णय नौजवानों के हित में ऐतिहासिक कदम

*”उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती में 03 वर्ष की आयु सीमा में छूट का निर्णय नौजवानों के हित में ऐतिहासिक कदम”*

*”यह छूट आगामी पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में रहेगी प्रभावी साथ ही इससे प्रदेश के हजारों ऐसे युवाओं को लाभ मिलेगा, जो कोविडकाल में आयु सीमा पार कर चुके थे”*

विगत दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के असंख्य युवाओं के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व इसके समकक्ष पदों पर भर्ती में 03 वर्ष की अतिरिक्त आयु सीमा में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक शासनादेश भी जारी किए गया है। यह मांग जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह के द्वारा अभी हाल ही में लखनऊ प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष उठाई गई थी।
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के असंख्य नौजवानों की भावनाओं को समझते हुए, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से व्यक्तिगत मुलाकात की थी और यह आग्रह किया था कि *”कोविड-19 महामारी के दौरान भर्ती प्रक्रियाएं बाधित होने के कारण बहुतायत में युवाओं की आयु सीमा समाप्त हो गई, जिससे वे पात्र होने के बावजूद अवसर से वंचित रह गए थे।”*
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह जी की मांग को गंभीरता से लिया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह निर्णय लिया गया कि *”उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों को भरने के लिए सभी वर्गों में अभ्यर्थियों के लिए आगामी भर्तियों में 3 वर्षों की आयु में छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को समान रूप से लागू होगी।”*
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”यह केवल एक डिसीजन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के युवा शक्ति के विश्वास की जीत है। मैं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने युवाओं की पीड़ा को समझा और उनके हित में इतना बड़ा फैसला लिया। यह डिसीजन उत्तर प्रदेश सरकार की युवा-हितैषी नीतियों को और सशक्त करता है तथा प्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगा।”*

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price