नेको मास्टर ब्लास्टर ने विदर्भ प्रो टी20 लीग के लिए की पुरुष और महिला टीमों की घोषणा, जितेश शर्मा संभालेंगे टीम की कमान
नागपुर (महाराष्ट्र), 4 जून 2025: 5 से 15 जून तक नागपुर के जामठा स्थित वीसीए स्टेडियम में खेली जाने वाली विदर्भ प्रो टी20 लीग के लिए नेको मास्टर ब्लास्टर ने बुधवार को अपनी पुरुष और महिला टीमों की घोषणा कर दी है।
जहां पुरुष टीम की कप्तानी हाल ही में आरसीबी की ऐतिहासिक आईपीएल खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा को सौंपी गई है, तो वहीं महिला टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज़ भारती फुलमाली संभालेंगी। युवा खिलाड़ियों के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए पुरुष टीम के लिए आर. संजय को उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि महिला टीम की उपकप्तान ऋद्धि नाइक होंगी। यह महिला टीम अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण है, जो नेको के महिला क्रिकेट को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
टीम की घोषणा पर बात करते हुए नेको मास्टर ब्लास्टर के मालिक आनंद जायसवाल ने कहा कि,
“जायसवाल नेको ग्रुप में हम खेलों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने में विश्वास रखते हैं। जितेश शर्मा और भारती फुलमाली जैसे प्रतिनिधियों को हमारी टीमों का नेतृत्व करते देखना गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि यह सीजन ऐतिहासिक प्रतिस्पर्धा और नए नायकों से भरपूर होने वाला है।”
नेको ग्रुप की बात करें तो यह भारत के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में से एक है, जो स्टील, फाउंड्री, डिफेंस और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। नई सोच और उत्कृष्टता के सिद्धांतों पर स्थापित नेको अपनी कार्य कुशलता से देश को हमेशा आगे बढ़ाता आया है।उनकी यही सोच अब खेलों के माध्यम से भी देश को विकास के मार्ग पर प्रशस्त करना चाहती है।विदर्भ प्रो टी20 लीग का सीधा प्रसारण जियो सिनेमा, फैनकोड और वेव्स पर उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही दर्शक डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी मैचों का मजा ले सकेंगे।
पुरुष टीम:
जितेश शर्मा (कप्तान, विकेटकीपर), आर. संजय (उपकप्तान), आर्यम मेश्राम, अद्यन डागा, अद्यन रौथम, आकाश कॉम्बे, वेदांत दिघाड़े (विकेटकीपर), गौरव धोबले, अंकुश तम्मीवार, आदित्य खिलोटे, आर्य दुरुगकर, प्रथम माहेश्वरी, प्रफुल्ला हिंगे, अनामय जायसवाल, सार्थक धाबडगांवकर, सन्मेश देशमुख
महिला टीम:
भारती फुलमाली (कप्तान), निहरी कवले (विकेटकीपर), ऋद्धि नाइक (उपकप्तान), वेदांती सालोदकर, नूपुर कोहले, आर्या गोहाने, शिवानी धरने (विकेटकीपर), तन्वी मेंढे, स्नेहल मणियार, यशश्री शोले, गार्गी बनोते, श्रृद्धा नबिरा, श्रेया लांजेवार, सिद्धि नेरकर, पल्लवी जैन, संस्कृति संत












