Gautam Buddha Nagar : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर व आधुनिकरण की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
🟥🟦🟥🟦

*कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आज दिनांक 04/06/2025 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर व आधुनिकरण की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए थाना सेक्टर-126 के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन व आवासीय भवन का लोकार्पण किया गया।*

*1. इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं व्यापारियों, प्रेस-बन्धु, RWA/AOA के सदस्यों एवं आमजन मानस को संबोधित करते हुए कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य पुलिसिंग को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इस नए भवन के माध्यम से हम बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे और पुलिसकर्मियों के लिए एक सुरक्षित एवं समर्पित कार्य वातावरण सुनिश्चित करेंगे।”*

*2. नवनिर्मित भवन में कई आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें आधुनिक प्रशासनिक कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) कक्ष, विवेचना कक्ष, हवालात, मालखाना व रेस्ट रूम सुविधाएं शामिल हैं। यह सभी कक्ष आधुनिक व बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त होने के साथ इनमें ग्रीन एनर्जी का उपयोग, निरंतर विद्युत आपूर्ति, उच्च गति की इंटरनेट सुविधा तथा कार्यप्रणाली को पेपरलेस बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए हैं।*

*3. नवनिर्मित भवन में पुलिसकर्मियों हेतु आवासीय भवन का निर्माण भी किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मियों को कई बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई है। नए आवासीय भवन में पुलिस कर्मियों के आराम के साथ-साथ उन्हें तनाव मुक्त रखने हेतु खेल कूद का भी उचित प्रबंध किया गया है। भवन में मेस का भी निर्माण किया गया है जिससे पुलिसकर्मियों को समय पर भोजन मिल सके।*

*4. नवनिर्मित भवन में आगंतुकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं के लिए एक अलग महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहाँ वे निसंकोच अपनी शिकायतें या समस्याएँ दर्ज करा सकती हैं। इसके अतिरिक्त, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी उपलब्ध है।*

*5. पुलिस आयुक्त महोदया द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस भवन का उपयोग अधिकतम दक्षता के साथ करें और नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और समर्पण के साथ करें।*

*6. नवनिर्मित भवन लोकार्पण समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त महोदया द्वारा ट्रैफिक मुख्यालय द्वारा प्राप्त 100 हीट कंट्रोल हेलमेट को यातायात पुलिस कर्मियों को वितरित किया गया, जिससें पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान हीटवेव से राहत मिलेगी। थाना सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत नियुक्त चौकीदारों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।*

*इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था श्री राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त नोएडा श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक श्री लखन सिंह यादव, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी व अन्य पुलिस अधकारी गण उपस्थिति रहे।*

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

बेस्ट कम्प्यूटर के “रोजगार मेला 2026 जॉब फेयर” पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन, सरला कोसरिया ने दिया बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र, जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् भी रहे उपस्थित।

Live Cricket score

Gold Silver Price