Gwalior Chinor : चिंनौर के ररुआ गाँव में अचानक भड़की भीषण आग ने पूरे गाँव को अपनी चपेट में ले लिया।

रिपोर्टर गिर्राज बघेल

चिंनौर के ररुआ गाँव में भीषण अग्निकांड, प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर

चिंनौर के ररुआ गाँव में अचानक भड़की भीषण आग ने पूरे गाँव को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते सैकड़ों घरों को अपनी लपटों में समेट लिया। कई लोग आग में झुलसने की सूचना है और गाँव का करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है।

घटना की सूचना मिलने के बाद भी प्रशासन की लापरवाही चरम पर रही। आग लगने के तीन घंटे बीत जाने के बावजूद एक भी फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। लोग अपनी जान बचाने के लिए खुद ही आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन संसाधनों की भारी कमी और समय पर मदद न मिलने के कारण गाँव को भारी तबाही का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने उनकी पुकार को नजरअंदाज किया और समय रहते कोई मदद नहीं भेजी। इस दर्दनाक हादसे ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और आपातकालीन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय पर फायर ब्रिगेड पहुँचती तो करोड़ों की संपत्ति और कई निर्दोष जानों को बचाया जा सकता था।

गाँव में अब भी कोहराम मचा हुआ है। लोग अपने उजड़े घरों को देख रो रहे हैं और प्रशासन से राहत व मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

 

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price